Showing posts with label personal. Show all posts
Showing posts with label personal. Show all posts

Sunday, 13 May 2012

Monday, 20 February 2012

वक़्त

वक़्त


शिकायत होती है ये वक़्त से अकसर,
बड़ा तेज  भागता हैं,
संग-संग अपने
 हमे भी अपने पीछे भगाता है,


एक पल में कभी कितना आगे निकल जाता 
थोडा जो ठहर गये हम,बड़ा दूर नजर आता
कभी जैसे वर्ष भी क्षण में बीत जाता
कभी एक क्षण भी गुजरने में वर्षों लगाता 


वक़्त से आगे निकलने की कोशिश में,
कभी वक़्त के साथ-साथ चलने की कोशिश में,
हम आगे निकल जाते  हैं ,कुछ खास पीछे छुट जाता है,
और वक़्त जाने कहाँ किस मोड़ पर रुक जाता हैं .


साथ हो वक़्त अपने, इस ख्वाहिश में,
साथ कभी अपनों का छुट जाता है
आँखों से बोझल  हो गये जो ,
क्या फिर कभी वक़्त उनको लौटा पाटा है?


हर क्षण में वक़्त यूँ  हीं बीता जाता है
खुद बदलता और हमे बदलता जाता है.


~deeps









Tuesday, 31 January 2012

Kadam


चले थे हाथ पकड़ ज़िन्दगी का,
हस्ते-मुस्कुराते एक अनजाने सफ़र पर
जाने कहाँ छोड़ हमे गयी ज़िन्दगी,
खड़े रह गये हम उसी मोड़ पर.

अब भी हैं हम उन्हीं अनजान राहों में 
वक़्त ठहर -सा गया, मौसम तो कितने बदले
पर एक हीं मौसम  तन्हाई का
रह गया हमारी निगाहों में .

सपनो के टुकड़े दूर तक
बिखरे पड़े हैं अब इन राहों में
कदम बढायें भी तो बढायें कैसे,
चुभते हैं मेरे हीं ख्वाब अब काटों जैसे.

शायद इंतज़ार हमे अब भी हैं,
फिर से चलने की कोशिश में हैं ये कदम
कहीं फिर किसी मोड़ पर मिले ज़िन्दगी
और ज़िन्दगी को फिर से अपना कहे हम.

~deeps

Saturday, 28 January 2012

Rishtey

दिल के दर्पण में कभी अचानक
कुछ रिश्ते धुंधलें नजर आते हैं ,
कदम भी उनकी ओर बढ़ाये तो,
फासलें और भी बढ़ जाते हैं,

मोतियों की तरह टूट के जब रिश्ते
फर्श पर  बिखर जाते हैं,
कुछ कह कर भी हम कुछ कह नही पाते .
और  सपनो के कागज़ कोरे हीं रह जाते हैं.

किसी की कमी आँखों की नमी बन छलक जाते हैं,
बूँदें गिरे जो ज़मीन पर ,भींगता हैं ये मन
 यादों के सायों में और भी घिर जाते हैं.
पास आकर जब यूँ लोग दूर चले जाते हैं .


~deeps 

Sunday, 1 January 2012

A small wish

A wish
to be loved
to love
to care
to share
moments of
success
pain
fear.


A wish
to be trusted
to trust
keep away from lust
to believe
to dare
to reveal
the truth
to be vulnerable
explain inexplicable.


A wish
to accept
defeat
loss
fate
long wait
not to deceive
to be not deceived
by fame 
name
be fair in life's  game.


A wish
to break
silence
but be patience
to fill the emptiness
to beat the loneliness
to enjoy 
happiness
small or great.

A wish 
to be at peace
to receive
to give
to spread smile
miles
A wish
to admire
beauty
nature
to nurture
dreams
relations
imaginations.


A wish
to learn
 to know
the unknown
to grow
to travel
the journey of life
to unravel
the mystery
taste victory.


A wish to
live
A wish to be "ALIVE".






~deeps





Friday, 23 December 2011

Fear

Fear 

Its always there,inside you,
creates hindrance in whatever you do.
sitting quietly,but always ready to attack
by its sudden moves, you will be taken aback,

Just before the moments of success,
It will take over your mind,make it restless
It weakens your will,makes you clueless,
What is happening , even you wont be able to guess. 

It makes you suffer ,go through the pain
makes you feel all your efforts are in vain.
It will never let you be at ease,
makes your goal look farther than it is.

what and whom you hold so dear,
What if they are not near,
In our mind it raises such doubts,
It always plays with our thoughts.

Few words of encouragement and praise,
Weaken it, it may subside down,
but don't think it has gone .
It can be back in just few days.

In your heart, never let it grow,
or slowly it will make you hollow.
Soon it will be a giant.
Fear will rule you like a tyrant.


~deeps




Thursday, 22 December 2011

Eyes

When in extreme pleasure or pain,
When emotions are copious,
The lips wont express,they may seal
For words then become superfluous,
Don't be presumptuous,
Look into the deep eyes,
For they would never conceal,
Without words they would reveal,
What in depth of heart lies,
Going through intense agony 
or  riding the pleasure wheel.
Love ,hate,anger,despair
trust,lust or care
Read them carefully ,
They reflect what the heart feels.



Source: Google Images




~deeps

Monday, 12 December 2011

आशियाना दिल का

 हमारे लिए जगह नहीं जिनके आशियाने में,
उनके लिए दिल में हमने प्यार-भरा आशियाना  बनाया ,
हसीन यादों का उसमे एक कमरा बनाया ,
बीतती है हर शाम उसी कमरे में,
जो मिलते नहीं कभी ,मिल लेती हूँ उन्हें सपने में 

उस आँगन में रोज़ सुनहरी धुप खिलती है,
शामे रंगीन सपनो से सजती हैं,
बड़ा खुबसूरत है दिल का आशियाना हमारा
जिसकी हर रात प्यार में ढलती हैं 

उन्हें अभी हमारे प्यार की कदर नहीं ,
और इस बात का भी हो रहा हमपर असर  नहीं ,
हम तो अपने हसीं ख्वाबों से उस आशियाने को सजा रहे हैं ,
जो आयेंगे नही उनके इंतज़ार में रात-दिन पलके बिछा रहे हैं .

Source: google images


 ~deeps

Sunday, 11 December 2011

प्यार-1

प्यार-1 

रेत का घर बनाया समंदर किनारे,
लहरों से उसे उजरना था हीं .
शीशे-सा दिल हमारा और इश्क हुआ पत्थर से ,
टूट कर बिखरना तो था हीं .
काटों का दामन जो थामा था हमने,
सीने में उन्हें चुभना था हीं .
बुलबुलों-से नाजुक ख्वाब थे हमारे,
पल भर में ख़त्म तो  होना था हीं.

ज़िंदगी जो रौशन हुई थी तेरे प्यार से ,
जुदाई के हवाओं से उसे बुझना था हीं .
जोड़ा था नाता उनसे जो रस्मों की जंजीरों से बंधे हैं,
प्यार की बंदिशों को तो टूटना था हीं .
यादें बचीं है जो तेरे प्यार की,
उनमे खोये रहते हैं हम कहीं .
एक शाम भी यूँ तड़प कर गुजारना है मुश्किल .
जाने कैसे कटेगी तनहाइयों में ये ज़िन्दगी.

~deeps

Saturday, 10 December 2011

अंदाज़-ए-इश्क

अंदाज़-ए-इश्क 

दिल में चुपके से बस जाता है,
आँखों से छुपकर झाँकता है वो,
अंदाज़-ए-इश्क कुछ ऐसा हीं  होता है.
बस जुबाँ पर आने से कतराता है.

कभी दिल में शोर मचाता है,
कभी उसे हीं विरान कर जाता है,
अंदाज़-ए-इश्क कुछ ऐसा हीं  होता है.
खुद मचलता है ,दुसरे पल में संभलता है.

धीरे-धीरे दबे पाँव  आता है,
संग ख्ह्वाहिशों का कारवां लाता है,
अंदाज़-ए-इश्क कुछ ऐसा हीं  होता है.
हर पल नए ख्वाबों को संजोता है.

जिसे अपना आशियाना बनाता है,
उस दिल के कभी टुकड़े कर जाता है,
अंदाज़-ए-इश्क कुछ ऐसा हीं होता है.
दर्द दे या ख़ुशी, लब्ज़ों में न वो बयाँ होता है.


 .~deeps

Friday, 9 December 2011

Humsafar

हम  किस दर्द में जीं रहें ,हमदर्द को खबर नहीं  ,
हमारे आंसुओं का भी होता अब उनपे असर नहीं .
राह उनकी देखती हैं अब भी ये आँखें,
हम राह में हैं अकेले, हमराह संग राह में नहीं.

दो कदम भी जो हमारे साथ नहीं चल सकते .
उन्हीं के यादों में हम हैं हर पल जलते,
हैं इस दिल को शायद अब भी कोई आस,
जो दूर गये हैं हमसे, कभी तो आयेंगे पास.

शायद उन्हें हमारे प्यार की कदर नहीं,
या कहीं हम में ही सब्र नहीं,
इस दिल को तो  अभी नहीं होता ये यकीं,
हमसफ़र सफ़र में यूँ छोड़ चल देंगे कहीं .

Source: Google images

















Wednesday, 7 December 2011

Can that stop me from loving you?

I  know you wont be mine,  
Its only in my dreams ,that 
with you I can dine
 Should that stop me from thinking about you?
Can that stop me from dreaming about you?

I know you are not near ,
not today ,nor in days to come,
to stand beside me when in fear ,
or to wipe my tear,
Should that stop my eyes from closing for you in prayer?
Can that stop me from loving you?

I know you wont be there,
to listen to my foolish talk,
even my cry you wont hear
but your memories ,still I hold so dear.
Should that stop my ears wishing to hear your voice,
But do have I another choice?

Distance may keep us apart,
but from my memories,my thoughts , 
you'll never depart,
You are and will  always be ,
a nondetachable part, 
of my soul.,be in my heart.
Nothing can stop me from loving you.

Source :Google Images

~deeps

Wednesday, 16 November 2011

तू हीं तू

 तू हीं  तू

शीशे में भी अक्स तेरा हीं  दीखता है,
मेरे  ज़हन में बस  तू हीं तू है,
मेरे रूह में भी तू बसता है ,
बस अब तेरी ही आरज़ू है,


हर लम्हा जिक्र है तेरा ,
हर अलफ़ाज़ में तू हीं तू है,
इस कदर असर है तेरे इश्क का,
मेरे हर ज़ज्बात में बस तू हीं तू है.


जागती आँखों में भी तू है ,
सपनो की रातों में भी बस तू है 
ख्वाबों का सिलसिला भी तुझसे हीं शुरू होता है ,
इन साँसों की आखिरी ख्वाहिश भी बस तू है .


तुझसे ये बयां न कर सकूं ,
कहूँ तो भी कैसे कहूँ ,
क्यों है फ़ासले दरमियाँ ,
तेरे बिन अब जियूँ तो कैसे जियू


Source: Google images
~deeps

Thursday, 10 November 2011

ufffff...Ye Pyaar

उफ़ ..!ये प्यार 

ये प्यार का सिलसिला भी अजीब होता  है,
दूर होकर  भी कोई दिल के करीब होता है .
किसी के इंतज़ार में उल्लू की तरह जागती हैं आँखें ,
जब सारा ज़माना चैन की नींद सोता है.

अपनी धडकनों पर हीं अपना बस नहीं  होता ,
 किसी और के लिए हर पल बेचैन होता है
एक सवाल का तो जवाब नही मिलता और,
हज़ारो सवाल खुद खड़े कर  दिल परेशां होता है .

दूरियों में भी नजिदिकियों का एहसास होता है,
न जाने कोई क्यों इतना खास होता है,
इस मोहब्बत  के रास्ते में जनाब,
दर्द का आलम बेहिसाब होता है,

तन्हा न होकर भी तन्हा होते हैं ,
ज़िन्दगी यूँ उलझी रहती हैं ,
खुद की कोई खबर ही नहीं रहती ,
जाने किन खयालो में हर वक़्त खोए होते  हैं ,

मिलता है वही जो नसीब में होता है,
जान के दिल इससे अंजान होता है,
बेवजह आंसू बहाकर, किसी के दर्द में रोता है,
उफ़ ..!ये प्यार का सिलसिला भी अजीब होता है.

Source:Google images
  
~deeps



Monday, 31 October 2011

Speechless

Speechless


Source:Google Images

It felt like a long painful wait,
Finally the day came,though very late.
A tough fight between me and my fate.
It was almost six months ,that we met.

So many nights were sleepless,
Without you , I was so restless.
Though I was living, but as if lifeless.
Everything looked to me meaningless.

We used to talk a lot .
Even when we were far apart,
But when my eyes met yours,
I was unable word my thought.

Speechless I was,Silence made its way ,
Only did the hearts commune.
felt like a river shimmering ,
by the silver light of moon.

I was lost in your eye's radiance,
brightening up in love's ambiance.
Your kiss, your gentle stare.
filled me with sheer happiness.
loved the way you showed care.

I loved the warmth of your touch
Not in words I could ever.
explain to you ,or show you
That I love you so much.

My love for you is sincere and pure,
It is eternal ,all the tests it will endure.
Like a pearl in lying in a shell.
deep in my heart you dwell.

~deeps


Wednesday, 26 October 2011

Amaawas

अमावस

आज न खुशियों की धुप हीं खिली,
न आँगन में हमारे,
प्यार की बरसात हीं हो पायी.
तारों  से सजा है आसमान,
पर चाँद की चांदिनी
न बिखर पायी,
अमावास की रात काली,
जीवन में भी अँधेरा ले आई.


दीये तो जला लिए,
पर रौशन ये रात 
फिर भी न हो पायी,
किसी के इंतज़ार में ,
फिर ये आँखे सो न पायी .
छोटी -सी एक मुलाकात तो हुई,
पर दिल से दिल की,
फिर भी बात न हो पायी,
सजा लिया अपने  घर को ,
दिल का सूनापन न हटा पायी.

बेसब्र दिल से बेखबर,
वो रहे,और इधर,
मुस्कुराने की चाह में,
आँखे जाने क्यों छलक आयीं .
अधूरे रह गये फिर हम,
अधूरी बाते आज भी ,
फिर  पूरी न हो पायीं.

Source: Google Images


~deeps











Saturday, 22 October 2011

Winter morning.

Winter morning.

On a hazy winter morning,
like the sun rays,
silently making their way,
piercing  the cottony clouds,
Falling upon the morning dew,
bathing all in golden hue.

On a cold winter day,
somewhere far away ,
In the land of valley and hills 
climbing down ,steady and  slow
like the clouds,
embracing the mountains,
wrapped in sheet of white snow.

On such a calm winter morning,
trying to open my eyes,
rubbing them for clear  view.
Silently some memories,
make their way ,
bringing with them ,
moments spent with you,
brightening me up.
making my day.

Source: Google images

~deeps




Saturday, 15 October 2011

My dear bro.

My dear bro.....

We are not born to same mother,
though not related by blood,
A relationship sweeter any other
He is my dear  little brother.

Two years back ,
he was a stranger,
but now we  both share ,
A very special bond,
 of affection and care.

We have shared  pain and smile,
We do fight with each other,         
 Even that made the bond stronger,
Moments I'll cherish forever.

He says ,at times I'm stress for him,
Other times a stress buster,
But whenever I was down and  cried,
He turned my tears into laughter.

I want this relationship to last forever,
Love and care to grow deeper and deeper.
I want to make a small wish ,
May his life be always a bliss.
He is my dear bro "krish"


~deeps

P.s: Dedicated to my sweet brother and a great friend "krish " ."Happy Birthday "



Wednesday, 12 October 2011

Aaj..

आज........

खिलखिलाती धुप की गर्मी,
को महसूस मैंने कई बार किया ,
काले बादल जो छा रहे हैं ,
आज उनकी बारिश में भींग जाने दो.

कई  दिनों से जो पड़े थे  शांत -से,
आँखों के आशियाने को छोड़,
अब बाहर आने की जिद्द कर रहे,
आज उन अश्कों  को बह हीं जाने दो ..

लोगो के साथ तो बहुत रही ,
बहुत उनकी सुनी, 
कुछ अपनी भी कही ,
आज जरा खोमोशी को भी अपनी सुनाने दो 

कई दिनों से जो एक टीस-सी,
नजरंदाज़ करती आई अबतक जिन्हें  ,
काटों की तरह इस दिल में चुभ रही है,
आज उस दर्द में को  फिर हमे तड़पाने दो.                     

अतीत के साये ,चाहे-अनचाहे 
जिनसे भागती रही हूँ,वो 
कुछ यादें ,गुज़रे पलों की 
आज फिर उन्हीं  यादों में खो जाने दो.

एहसास जो आवाज़ न बन पाए,
कुछ अनकहे बोल,
कई दिनों से जो मचल रहे है ,
आज उनको शब्दों में ढल जाने दो.


Source:Google Images

~deeps

Saturday, 8 October 2011

Jaane Kyu.......

जाने क्यों  ......

कभी तन्हाई में,
जब हो चारो ओर हो सन्नाटा,
ख़ामोशी की चादर ओढ़े हो हर दिशा,
जाने क्यों फिर भी दिल में इतना शोर होता है.

ज़िन्दगी की राह से,
जो चुने थे कुछ सुनहरे लम्हों के मोती ,
पिरोकर जिन्हें यादो की खुबसूरत माला थी बनायीं,
जाने क्यों उन्हें ही याद करके, दिल में इतना दर्द होता है.

रंगीन तितलियों की तरह ,
जो हसीं सपने थे आँखों में सजाये,
जिनके पीछे भाग-भाग के कितनी  शामें  बिताई,
जाने क्यों उनके पुरे होने पर भी ये आँखे भर आयीं .

कभी लोगों के चहेरे को ,
प्यारी-सी हसीं से सजाने के  के लिए ,
खुद होठो पर मुस्कान लिए,कितनी नादानियाँ ये दिल करता है,
जाने क्यों फिर ये दिल सबसे से छुप कर ,अकेले में रोया करता  है.

कितने ही हैं आस-पास ,
फिर भी क्यों होता है कभी अकेलेपन का एहसास,
रिश्तों की भीड़ में  भी क्यों एक डर- सा रहता है,
जाने क्यों फिर ये दिल  हर पल किसी अपने को ढूंढ़ता है .

वक़्त हर पल बदलता है ,
और इसके साथ कुछ लोग , कुछ रिश्ते भी बदल जाते हैं,
 जानता है दिल ,मिलने के बाद कभी बिछुड़ना भी पड़ता है ,
जाने क्यों फिर भी किसी की जुदाई से ,इतना  दिल ये तड़पता है.

क्यों भागी ऐसे सपनो  के पीछे 
कि छोटी-छोटी खुशियों को भी जी  न पायी 
जाने क्यों  कभी इन सवालों के जवाब मैं नहीं  ढूंड पायी .

~deeps