Saturday 27 August 2011

Tere saath

   तेरे साथ...........

कुछ  नगमे   हैं,
दिल  ने  कहा ,उन्हें 
तेरे  साथ  गुनगुना  लूँ  ......... 

कुछ सपने  हैं, 
दिल ने कहा, उन्हें
तेरी  आँखों से  देख  लूँ.........

कुछ मीठी  यादें  हैं, 
दिल ने कहा, उन्हें
 तेरे साथ  मुस्कुरालूँ .......

कुछ गुदगुदाते  किस्से  हैं ,
दिल ने कहा, उनपे
तेरे साथ   ठहाके  लगालूँ  ........

कुछ वक़्त की कमी-सी हैं,
दिल ने कहा ,कुछ पल  
तो   तेरे साथ बीता  लूँ..........

इन  साँसों  का  भरोसा  नही , कब  टूट  जाएँ ,
सोचां तेरे धडकनों   में  ही  मैं   जी  लूँ  .......



No comments:

Post a Comment